• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 11, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

big-loss-due-to-politics-in-jharkhand-झारखंड की राजनीति में फंसा देवघर का एम्स, देवघर एम्स अस्पताल का उदघाटन भारत सरकार ने रोका, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आपत्ति के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की इंट्री रोकी गयी थी, अब केंद्र सरकार ने उदघाटन ही रोक दिया, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, सांसद निशिकांत क्या बोले सरकार के खिलाफ, देखिये-video, कांग्रेस भी भाजपा के खिलाफ हमलावर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे.

देवघर से ऋतुराज-देवघर : झारखंड के देवघर एम्स ओपीडी भवन का उद्घाटन टल जाने पर स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य की हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है. दरअसल ओपीडी भवन का 26 जून को उद्घाटन होना निर्धारित था. वर्चुअल उद्घाटन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाना था. लेकिन स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे को उद्घाटन स्थल पर सशरीर उपस्थित रहने की अनुमति नहीं मिलने के कारण अंतिम समय में यह कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थगित कर दिया गया. इस पूरे प्रकरण के लिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को दोषी ठहराते हुए सांसद ने कहा कि आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल की घोषणा हुई थी. इतने वर्षों बाद झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थित होने पर रोक लगाकर आपातकाल की याद ताजा कर दी है. (नीचे देखे क्या कह रहे निशिकांत दुबे, क्या होनी थी सुविधाएं)

ADVERTISEMENT
निशिकांत दुबे- स्थानीय सांसद, गोड्डा. video देखिये.

सांसद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही यहां मनमाने तरीके से ओपीडी सेवा का उद्घाटन कर दिया गया है, अब सिर्फ भवन का उद्घाटन बाकि है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अब खुद यहां आकर उद्घाटन करेंगे. उधर एम्स के ओपीडी भवन का उद्घाटन टालने पर कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली है. पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्थानीय लोगों की उम्मीदों के खिलाफ बताया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा है कि स्थानीय सांसद ने अपने अहंकार के लिए लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा कि 26 जून को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एम्स के ओपीडी भवन का उद्घाटन अगर नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी एम्स भवन के सामने धरना पर बैठेगी और सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगी. (नीचे देखे क्या कह रही कांग्रेस, क्या एम्स में होगी सुविधाएं)

मुन्नम संजय-देवघर कांग्रेस जिला अध्यक्ष. video देखिये.

झारखंड एम्स का निर्माण देवघर के देवीपुर में, जाने क्या-क्या है :
देवघर एम्स को झारखंड ही नहीं इस्टर्न इंडिया का आधुनिकतम सुविधा सम्पन्न सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है. 246 एकड़ क्षेत्र में बन रहे देवघर एम्स का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है. एम्स प्रबंधक कुछ ही दिनों में यहाँ ओपीडी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है. झारखंड में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की जरूरत को देखते हुए देवघर में एम्स निर्माण की स्वीकृति दी गई. 2018 में खुद प्रधानमंत्री द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था. जल्द ही अब यह सपना पूरा होने जा रहा है. अच्छी बात है कि कोरोना काल की बंदिशों के बाबजूद यहां काम तेजी से चल रहा है. कुछ ही दिनों में यहां ओपीडी सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. फर्स्ट फेज में शासकीय भवन, 760 बेड का अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, इमरजेंसी वार्ड और 76 आईसीयू बेड का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. एमबीबीएस के साथ यहां नर्सिंग की भी पढ़ाई होगी. खास बात है कि इस क्षेत्र की कुछ खास बीमारियों पर शोध के लिए भी यहां एक स्वतंत्र प्रभाग प्रस्तावित है. एमबीबीएस की पढ़ाई यहां जारी है. नर्सिंग की पढ़ाई यहां होगी. भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी की देखरेख में आधुनिकतम सुविधाओं से लैस इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण सभी उच्च मापदंडों को ध्यान में रख कर कराया जा रहा है. अस्पताल बिल्डिंग, एकेडमिक बिल्डिंग के अलावा 22 तल्ले का ऑफिसर्स क्वार्टर और 16 तल्ले का छात्रों का हॉस्टल बनाया जा रहा है. 22 तल्ले का यह भवन झारखंड का सबसे ऊंचा मल्टी स्टोरी बिल्डिंग होगा. देवघर एम्स के निर्माण से झारखंड ही नहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, ओोड़िशा और कई पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को यहां एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सुविधा मिल सकेगी. इलाज़ के साथ मेडिकल, पारा मेडिकल की पढ़ाई और इस क्षेत्र की कुछ खास बीमारियों के शोध के लिए यह संस्थान एक वरदान साबित हो सकता है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-world-vitiligo-day- सफेद दाग लाइलाज नहीं, इसका शत- प्रतिशत इलाज संभवः एएन झा

jamshedpur-world-vitiligo-day- सफेद दाग लाइलाज नहीं, इसका शत- प्रतिशत इलाज संभवः एएन झा

jamshedpur- बारीडीह गुरुद्वारा में गुरु हरगोविंद साहिब का 427वां प्रकाश पर्व मना, सांसद विद्युत वरण व भाजयुमो गोलमुरी के अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

jamshedpur-CAIT-भारत के ई कॉमर्स क्षेत्र में अमरीकी ग्रुप यूएसआईबीसी के हस्तक्षेप पर कैट ने आपत्ति जताई

jamshedpur-CAIT-भारत के ई कॉमर्स क्षेत्र में अमरीकी ग्रुप यूएसआईबीसी के हस्तक्षेप पर कैट ने आपत्ति जताई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 11th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 जुलाई 2026

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी अचानक बागबेड़ा थाना देर रात पहुंचे, अधिकारियों की लगी क्लास

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी अचानक बागबेड़ा थाना देर रात पहुंचे, अधिकारियों की लगी क्लास

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन

Jamshedpur Jharkhand stake holders meet : नई दिल्ली में आयोजित झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर की रही सक्रिय भागीदारी, उद्योग उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल व सचिव विनोद शर्मा ने किया चैंबर का प्रतिनिधित्व

Jamshedpur tata motors gm felicitated : टाटा मोटर्स इंजन डिवीजन में महाप्रबंधक नितिन कंवाडे का अभिनंदन, प्रबंधन व यूनियन अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी के लिए दीं शुभकामनाएं

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News