
जमशेदपुर : भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने मानगो के बालीगुमा एवं डिमना बस्ती में 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखे खाद्य सामग्री का वितरण किया। भाजयुमो नेता काली शर्मा ने कहा कि इस कोरोना काल में कई परिवारों को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनकी जानकारी कार्यकत्ताओं से मिलने पर वैसे जरूरतमंद परिवारों को कुछ सूखा राशन मुहैया करवाया गया है, ताकि उन परिवारों को परेशानियों से कुछ राहत मिल सके। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
[metaslider id=15963 cssclass=””]




