
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की ओर से सिद्धार्थ मोदक को संगठन का झारखंड राज्य उप निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति सामाजिक गतिविधियों के लिए हुई है। नियुक्ति के बाद से ही तत्काल प्रभाव से विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जिसमें मुख्य रुप से राज्य स्तरीय निकाय बनाने, टीम का प्रतिनिधित्व करने, झारखंड में टीम के साथ-साथ जिले में विभिन्न परियोजनाओं पर काम करने, संगठन की आवश्यकता के अनुसार एनसीसीएचडब्ल्यूओ प्रतिनिधि के रूप में और सरकार के साथ समन्वय स्थापित करके एनसीसीएचडब्ल्यूओ के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठन के विभिन्न अभियान में सहयोग करने, राज्य स्तर पर संगठन को सुचारू रूप से चलाने, राज्य स्तर पर निर्णय लेने के अलावा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के धरातल पर सफल क्रियान्वयन में उनकी मदद करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य सौपे गए हैं। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।



