• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cabinet-big-decision-झारखंड सरकार के कैबिनेट में 6 प्रस्तावों को मंजूरी, इंडस्ट्रियल व इंवेस्टमेंट पॉलिसी सरकार ने लायी, मिलेगी निवेशकों को यह सारी छूट, 1 लाख करोड़ के निवेश और 5 लाख लोगों को रोजगार का अनुमान, विधाओं को बचाने के लिए गुरु-शिष्यों को पैसे देगी सरकार, वाहनों के रोड टैक्स का लेट फाइन माफ, बीएड कॉलेजों में बिना प्रवेश परीक्षा के हो सकेगा दाखिला, जानें और भी क्या हुआ अहम फैसला-video-देखिये-सरकार ने क्या फैसला लिया-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
वंदना डाडेल (आइएएस), कार्मिक व कैबिनेट सचिव, झारखंड सरकार, कैबिनेट की ब्रीफिंग करती हुई.-video

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट बैठक मंगलवार को आहूत की गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई, जिसमें सारे मंत्रिमंडल सहयोगियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कुल छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसमें सबसे अहम प्रस्ताव झारखंड इंडस्ट्रियल और इंवेस्टर्स पॉलिसी को मंजूरी दी गयी. इसके तहत उद्योग और कारोबार स्थापित करने वालों को जबरदस्त छूट सरकार की ओर से दी जायेगी. औद्योगिक विकास के लिए यह अहम कदम उठाया गया है. कुल छह प्रस्तावों को मंगलवार को मंजूरी दी गयी. नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत सरकार की ओर से टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट, एग्रो प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग व कलस्टर में निवेश करने वालों को प्रथम प्राथमिकता में रखा गया है. इसके अलावा निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने, मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ केयर में निवेश करने वालों को अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा. नयी पॉलिसी के तहत सरकार पांच फीसदी का अतिरिक्त कैपिटल सब्सिडी प्रदान करेगी. नयी पॉलिसी को 1 अप्रैल 2021 से पांच साल के लिए लागू किया गया है. इसके तहत योजना है कि 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश झारखंड में कराया जाये जबकि 5 लाख लोगों को रोजगार मिल सके. इसके तहत पांच फीसदी का अतिरिक्त कैपिटल सब्सिडी निवेशकों को दिया जायेगा. इसके अलावा स्टांप ड्यूटी, क्वालिटी सर्टिफिकेशन, पेटेंट सर्टिफिकेशन समेत तमाम सर्टिफिकेशन में सरकार की ओर से छूट दी जायेगी. स्टेट जीएसपी की राशि को निवेश करने वालों को वापस देने की भी घोषणा राज्य सरकार ने की है. अरली बर्ड्स भी दिया जायेगा.
विलुप्त होती विधाओ को बचाने का फैसला

नयी योजना के तहत सरकार ने गुरु शिष्य प्रशिक्षण योजना के नियमावली को मंजूरी दी है. इसके तहत लोक कला और पारंपरिक कलाओं का संरक्षण किया जायेगा. इस योजना के तहत बेहतर ट्रेनिंग देने वाले गुरुओं को मानदेय दिया जायेगा जबकि गुरु के एक सहयोगी को मानदेय दिया जायेगा. इसके अलावा अधिकतम दस प्रशिक्षुओं को भी मानदेय दिया जायेगा. इसके तहत दो विधाओं का चयन सरकार हर साल करेगी, जिसके तहत गुरुओं को 12 हजार रुपये प्रति माह, सहयोगी को 7500 रुपये प्रतिमाह जबकि प्रशिक्षुओं पर तीन हजार रुपये खर्च करनेके लिए राशइ दी गयी है.
स्वास्थ्य विभाग के कांट्रैक्ट कर्मचारियों को एक माह का मिलेगा अतिरिक्त वेतन

स्वास्थ्य विभाग के लिए कोरोना काल के दौरान काम करने वाले कांट्रैक्ट कर्मचारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जायेगा. इस पर सरकार की ओर से 16.25 करोड़ रुपये खर्च किया जायेगा. यह प्रोत्साहन राशि दी जायेगी, जिसके तहत एक माह का पूरा वेतन दिया जायेगा.
बिना प्रवेश परीक्षा के बीएड में हो सकेगा दाखिला
कैबिनेट की बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़ा अहम फैसला लिया गया. इसके तहत एनसीटीइ से मान्यता प्राप्त बीएड कॉलेजों को सत्र 2021-2023 के लिए बिना संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ही मेधा सूची जारी करने को कहा गया है. इसके तहत यह कहा गया है कि स्नातक (ग्रेजुएशन) का जो अंक आया है, उसके आधार पर मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) जारी कर दी जायेगी. अंतिम सेमेस्टर में जो लोग है, उनका भी दाखिला लेने को कहा गया है, जो बिना संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ही हो सकेगा. झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड को इसके लिए आदेश जारी किया गया है.
वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत
अहम फैसला के तहत परिवहन विभाग के फैसले को मंजूरी दी गयी. इसके तहत कोरोना के दौरान कई वाहन चालकों और मालिकों द्वारा रोड टैक्स नहीं जमा किया गया था, जिस कारण टैक्स पर लेट फाइन लगा दिया गया था. लेट फाइन को लेकर यह फैसला लिया गया कि अब लोगों को रोड टैक्स तो देना होगा, लेकिन लेट फाइन को माफ् कर दिया जायेगा. इसको लेकर सॉफ्टवेयर में भी बदलाव कर दिया जायेगा.
स्वास्थ विभाग अनुबंध पर चिकित्सकों समेत अन्य चिकित्सा कर्मियों को बहाल करेगा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ केयर प्रोफेशनल को बहाल करने का फैसला लिया गया. इसके तहत कोरोना को देखते हुए छह माह के लिए अनुबंध पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की बहाली की जायेगी. इसके तहत फाइनल इयर पीजी स्टूडेंट को को 3500 रुपये प्रति दिन, चिकित्सकों को 2000 रुपये, इंटर्न को 1500 रुपये, फाइनल इयर के चिकित्सा के स्टूडेंट को 1200 रुपये, बीएससी नर्सिंग पास आउट को 500 रुपये, एलाउट हेल्थ केयर कर्मचारी को 800 रुपये प्रति दिन प्रति शिफ्ट के हिसाब से सबका मानदेय तय किया गया है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur crime – टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime – टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए – video

August 12, 2026
Jamshedpur no entry – स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमशेदपुर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, यह होगा समय
खबर

Jamshedpur no entry – स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमशेदपुर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, यह होगा समय

August 12, 2026
jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखा यात्रा
खबर

jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखा यात्रा

August 12, 2026
Next Post
jharkhand-highcourt-hearing-3-news-झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई से जुड़ी 3 खबरें एक साथ-1. शिक्षक नियुक्ति पर सरकार की हाईकोर्ट में लगी क्लास, 2. 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में आरके आनंद पर चलता रहेगा केस, 3. नक्सली कुंदन पाहन की जमानत पर हुई सुनवाई, एनआइए ने मांगा समय

jamshedpur-incident-मानगो में ट्रांस्फारमर में हुआ ब्लास्ट, कई घरों के बिजली के उपकरण जलकर राख, बिजली विभाग का बुधवार को होगा घेराव

Jamshedpur : रेड क्रॉस सोसाइटी का रक्तदान शिविर 8 को, रेड क्रॉस भवन में होगा आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News