
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की भांति इस माह जुलाई में रक्तदान शिविर का आयोजन 8 जुलाई को रेड क्रॉस भवन, साकची में किया जायेगा। नियमित रक्तदाता जिन्होने 8 अप्रैल या उससे पूर्व रक्तदान किया है, वे इस रक्तदान शिविर में रक्तदान कर सकेंगें। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं से अपील किया है कि वे रक्तदान शिविर में रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा के अभियान को सशक्त बनायें। रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित होगा। रेड क्रॉस सोसाईटी ने युवाओं से अपील किया है कि वे कोविड-19 वैक्सीनेशन के 14 दिन बाद ही रक्तदान करें, प्रत्येक युवा कोविड-19 वैक्सीनेशन को भी रक्तदान की तरह ही अभियान स्वरूप लें ताकि जिन्दगी बचाने और कोरोना को हराने, दोनों ही क्षेत्र में हम अपने लक्ष्य को पा सके।




