
जमशेदपुर : हिल टॉप स्कूल टेल्को की छात्रा अनुष्का पिछले 2 महीने से हैदराबाद में लीवर ट्रांसप्लांट को लेकर भर्ती है। इस बच्ची के सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने लगभग 30 लाख रुपये खर्च बताया है और इस बच्ची की सहायता के लिए संयुक्त युवा संघ जमशेदपुर की ओर से भी अथक प्रयास करते हुए धनराशि एकत्रित की जा रही है. जमशेदपुर वासियों से भी संयुक्त युवा संघ आग्रह करता है कि जमशेदपुर की बेटी की सकुशल वापसी व स्वास्थ्य लाभ के लिए आगे आगे आयें और सहयोग राशि प्रदान करें, ताकि बच्ची अनुष्का स्वस्थ होकर जमशेदपुर लौट आये। इस क्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा इस बच्ची के इलाज के लिए तीन लाख की राशि प्रदान किये जाने की संयुक्त युवा संघ सराहना एवं स्वागत करता है और इस सहायता से प्रेरित होकर लोग मदद हेतु आगे आयें यह अपील भी करता है।





