जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह स्थित एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. मृतक की पत्नी दुर्गा रानी दत्तो के अनुसार, निमाईचंद सुरेश अग्रवाल क्लॉथ स्टोर में काम करते थे. रविवार शाम करीब 7 बजे गौरव अग्रवाल ने उन्हें सूचना दी कि उनके पति ने पंखे के सहारे फांसी लगा ली है. (नीचे देखे पूरी खबर)

पत्नी ने आरोप लगाया कि अग्रवाल क्लॉथ स्टोर के मालिक शंभु अग्रवाल और गौरव अग्रवाल के पास उनके पति का करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया था. आरोप है कि 20 नवंबर को बकाया रकम को लेकर दोनों ने निमाईचंद के साथ गाली-गलौज भी की थी. बताया गया कि मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और घटनास्थल वाले मकान के निचले हिस्से में रहते थे, जबकि मकान के ऊपरी हिस्से में कपड़े का गोदाम था. (नीचे देखे पूरी खबर)

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.












