जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के वास्तु विहार इलाके में देर रात गैरेज में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल आग बुझाने में जुट गए. (नीचे देखे पूरी खबर)

लोगों ने बाल्टी और अन्य साधनों से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देने के बावजूद दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची. ऐसे में लोगों को खुद ही आग बुझाने के लिए आगे आना पड़ा. हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.


















