
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती निवासी तड़ीपार अपराधी सुमित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सुमित पर सोनारी थाना में आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज है. सोमवार को पुलिस ने उसे सीसीए एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले के संबंध में थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि सुमित सितंबर माह तक तड़ीपार है. 1 अप्रैल को ही उसकी तड़ीपार की अवधि बढ़ाई गई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि तड़ीपार होने के बावजूद सुमित अपने घर पर ही है. इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर 2 कमल किशोर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर सुमित को गिरफ्तार किया गया.



