
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है. Isme राष्ट्रीय नियोजा कार्यक्रम साहेबगंज के निदेशक मंजू रानी स्वांसी को ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश के लिए पाकुड़ के अपर समाहर्ता के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं जियाडा के क्षेत्रीय उप निदेशक प्रेम रंजन को अगले आदेश के लिए जियाडा का ही क्षेत्रीय निदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है. बोकारो के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के निदेशक मो सादात अनवर को बोकारो के अपर समाहर्ता के पद पर पदस्थापित किया गया है. पशुपालन के निदेशक शशि प्रकाश झा को अगले आदेश तक गव्य विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित दिलेश्वर महतो को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त, झारखंड के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.






