
शार्प भारत डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंटरचेंज शुल्क (लेनदेन शुल्क) बढ़ा दिया है. इसकी सूचना आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी है. सूचना के मुताबिक प्राइवेट और सरकारी बैंकों के एटीएम से नकदी निकालने पर डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का शुल्क बढ़ाया गया है. इसमें 2 रुपये की वृद्धि की गई है. गौरतलब है कि जून 2021 में आरबीआई ने इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया है, वहीं गैर-वित्तीय लेनदेन का शुल्क 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया गया है. गाइडलाइंस के मुताबिक एटीएम से हर महीने उपभोक्ता पांच मुफ्त लेनदेन कर सकते है. जिसमें महानगरों में तीन और गैर-मेट्रो में 5 निकासी शामिल है. आरबीआई द्वारा एक गठित कमिटी के सुझाव के आधार पर परिवर्तन की घोषणा की गयी थी, जिसमें कहा गया था कि एटीएम लगाने की बढ़ती लागत और बैंकों द्वारा किये जाने वाले एटीएम के रख-खाव के खर्च के कारण इनके शुल्कों में वृद्धि करने की अनुमति दी गई.
आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंकों ने एटीएम शुल्क बढ़ाया
हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई बैंक ने एटीएम से नकद निकासी, चेकबुक से संबंधित संशोधन किया था. एसबीआई के एटीएम द्वारा 4 कैश निकासी से अधिक निकासी पर एटीएम से शुल्क कटेगा. वहीं खाताधारकों को पहले 10 चेकबुक वाले पेज से मुफ्त शुल्क निकासी दी जाएगी. इससे अधिक चेकबुक के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा. वहीं आईसीआईसीआई में संशोधन 1 अगस्त से लागू किया जाएगा.





