धनबाद : झारखंड में संगठित अपराध किस तरह हो रहा है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को सड़क हादसे में मार डाला गया. यह हत्या है, यह दुर्घटना नहीं है क्योंकि धनबाद के एजेसी 8 उत्तम आनंद मॉर्निंग वॉक सुबह 7 बजे कर रहे थे और उनको एक टेम्पो ने कुचल दिया. पहले तो यह लगा कि यह सड़क हादसा है, लेकिन जब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो यह सुनियोजित तरीके से की गयी हत्या ही सामने आयी. खाली रोड पर एक टेम्पो चलता हुआ आता है और मॉर्निंग वॉक कर रहे जज को अपना रास्ता बदलते हुए मारकर भाग निकलता है. वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इसको अपराधियों ने एक दुर्घटना का रुप देने की कोशिश की. अगर सीसीटीवी नहीं होता तो शायद इसकी सच्चाई भी सामने नहीं आती. घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि सड़क हादसे का रुप देकर उत्तम आनंद को मारा गया है. वह धनबाद के गैंगस्टर के खिलाफ कोर्ट/ में सुनवाई कर रहे थे. रंजय हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे और इस कांड के आरोपी रंजीत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दी थी. रंजीत सिंह धनबाद के बाहुबली नेता और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे. शूटर अभिनव रसिंह और अमन के गुर्गे रवि ठाकुर की भी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था. इसके बाद यह हादसा हुआ. सुबह 7 बजे यह घटना घटी है, जिसमें मार्निंग वॉक के दौरान गल्फ ग्राउंड की ओर जाते वक्त उनको जज कॉलोनी मोड के पास एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. यह हादसा रणधीर वर्मा चौक पर हुआ था. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पाया गया कि जज को सड़क हादसा का रुप देकर मार दिया गया. (नीचे देखे जज की तस्वीर.)





