
जमशेदपुर:जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रानीकुदर में 27 जून को पुलिस ने छापेमारी कर देसी कट्टा के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था. इसी मामले में पुलिस ने फरार चल रहे शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी 22 वर्षीय आसिफ अली उर्फ आशु को चार दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसी मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी कदमा भाटिया बस्ती निवासी कुणाल गोराई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पूर्व में पुलिस ने ऋतिक नामक युवक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था. बता दे कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग ब्राउन शुगर बेच रहे है. पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि आसिफ भागने में सफल रहा. पुलिस ने जब सभी की तलाशी ली तो ऋतिक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया वहीं कुल 19 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया. अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.





