जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग का परिचय दिया. डीजीपी के आदेश पर खोले गये मोबाइल बैंक में जमा लैपटॉप, मोबाइल, स्मार्टफोन और टैब को 65 स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच बांटे गये. जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बिष्टुपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन स्कूली बच्चों के बीच इन सारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का वितरण किया. इन सारे गैजेट को जमशेदपुर और आसपास के लोगों ने दान में दिया है. (नीचे देखे फोटो और वीडियो और पूरी खबर)
पुलिस के मोबाइल बैंक में जनता ने मोबाइल को जमा कराया है. इन सारे मोबाइल को जमा करके जरूरतमंद बच्चों के बीच इसका वितरण किया गया ताकि ये बच्चे आसानी से अपने ऑनलाइन क्लास का लाभ उठा सके. इस कार्यक्रम के दौरान सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. स्कूली बच्चों के साथ उनके शिक्षक और शिक्षकों को भी बुलाया गया था ताकि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके. वैसे जमशेदपुर इस मामले में नंबर वन साबित हो रहा है क्योंकि यहां के लोग काफी बढ़चढ़कर हमारी मदद कर रहा है. (नीचे देखे कार्यक्रम की तस्वीरें)







