जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा लाइन नंबर 5 निवासी राहुल गुप्ता के घर और गाड़ी पर फायरिंग करने के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. राहुल गुप्ता का टेल्को में गैस एजेंसी संचालित करते है. भालुबासा निवासी राहुल गुप्ता के घर पर देर रात को अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी और फरार हो गये थे. फायरिंग करने वाले अपराधी का वीडियो भी सीसीटीवी में दिखा था. इसको लेकर एक केस अज्ञानत लोगों को गिरफ्तार किया गया था. अपराधियों ने बाहर खड़ी स्कार्पियो गाड़ी पर भी अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी. इस मामले की तफ्तीश की गयी और गाड़ी के बारे में पहले पता लगाया गया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

स्कूटी का उपयोग इस कांड में किया गया था. 20 जुलाई को इस घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड शिवजी कांप्लेक्स के पांचवां तल्ला में रहने वाले विक्की सिंह उर्फ हरभन सिंह और मानगो के एग्रिको निवासी मनप्रीत ढिल्लो को गिरफ्तार किया गया. इस घटना में शामिल इन दोनों लोगों के पास से पुलिस ने 7.65 एमएम का 3 जिंदा गोली, एक खोखा और एक पिलेट को जब्त किया है. एक पिस्तौल का मैगजीन घटनास्थल से ही बरामद की गयी थी. इसके अलावा दो मोबाइल सेट, घटना में प्रयुक्त स्कूटी जेएच05सीए-7903 को भी जब्त किया गया है. इस घटना में इस्तेमाल में लायी गयी पिस्तौल को बरामद नहीं किया गया है. पुलिस ने बताया कि ये दोनों पहले भी कई कांड में जेल जा चुके है. कांड के पीछे कारण यह बताया गया है कि आपसी मनमुटाव और एक दूसरे को नीचे दिखाने के चक्कर में ही यह गोली चलायी गयी थी. इस कांड के उदभेदन में डीएसपी हेडक्वार्टर बिरेंद्र कुमार राम, पुलिस निरीक्षक अखिलेश प्रसाद मंडल, अवर निरीक्षक टिंकू कुमार वर्मा, अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल और अवर निरीक्षक विश्वनाथ कुमार राणा शामिल है.




