
जमशेदपुर : बागबेड़ा युवा जागरुक मंच के द्वारा रोड नंबर 2डी पाठक बाड़ी में पूर्व में किए गए सफाई कार्य को लेकर उक्त स्थल पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया. इसमें बागबेड़ा युवा जागरुक मंच के अध्यक्ष संजीव कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा ,मुख्य संयोजक चंद्र कांत पांडे ,सदस्य दिलीप शर्मा ,राजन शर्मा ,कुंज बिहारी प्रसाद ,धीरेंद्र मिश्रा ,कानदुरू दास उपस्थित थे इन सबों के बदौलत कार्यक्रम को सफल बनाया गया।




