
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टिनप्लेट कंपनी की अधीकृत यूनियन टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग हुई. बैठक यूनियन के सभा हाल में हुई, जिसकी अध्यक्षता टिनप्लेट यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने की. सबसे पहले पिछले दिनों हुई मौतों को लेकर दुख जताया गया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. उसके बाद पिछली कार्यकारिणी की बैठक का ब्योरा एवं यूनियन के आय-व्यय का लेखा-जोखा हाउस के सामने रखा गया. उसे हाऊस में पास किया गया. इस बैठक में सदस्यों द्वारा जो मुख्य बातें कही गई वो इस प्रकार हैं. इस दौरान टिनप्लेट मैनेजमेंट और यूनियन की कोरोना काल के दौरान किये गये कार्यों की तारीफ की गयी और टिनप्लेट अस्पताल की व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास बनाने की बात हुई. कोरोना काल में अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों, स्टाफ, स्वीपर एवं अन्य सभी कर्मचारियों ने जो योगदान दिया उस पर पूरी यूनियन ने सभी को अपना धन्यवाद दिया. कर्मचारी की बच्चों की बहाली की प्रक्रिया में डिप्लोमा, मैट्रिक, इंटर एवं ग्रेजुएशन पास किए बच्चों की बहाली शुरू करने की मांग की गई. अभी तक इस साल में करीब करीब 50 से 55 कर्मचारियों के बच्चों की नौकरी हुई है. इसके अलावा इनकम टैक्स भरने की प्रक्रिया को और सरल बनाने की मांग की गई. सालाना लाभ अच्छा एवं ज्यादा हुआ है, जिस कारण अच्छी बोनस जल्द से जल्द करवाने की मांग की गई. इसके अलावा कैंटीन में सुविधाएं बढ़ाने एवं वर्ल्ड क्लास बनवाने की मांग की गई. टिनप्लेट रिक्रिएशन क्लब में भी वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं देने की मांग की गई. अंत में अध्यक्ष ने प्रबंधन और यूनियन को मिलकर के आपसी सहयोग से सुरक्षा, उत्पादन एवं उत्पादकता पर जोर देते हुए कंपनी को और अधिक उन्नति की ओर ले जाने की बात कही. वेलनेस एट वर्कप्लेस मेडिकल एग्जामिनेशन के तहत सभी कर्मचारियों को मेडिकल चेकअप करवा लेने, वैक्सीनेशन करवा लेने पर जोर दिया. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष राकेशवर पांडेय, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महेंद्र सिंह ,सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, ए रमेश राव, पीएन सिंह, एनके ओझा, दलजीत सिंह, संजय कुमार, इंद्रजीत सिंह, वकील खान, राजकुमार सिंह, साईं बाबू राजू, पी रविशंकर, केएन खान, संग्राम किशोर दास, संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, संजीव प्रसाद, अवधेश प्रसाद, जगजीत सिंह, बद्रीनाथ प्रसाद, जयशंकर सिंह, रणजीत सिंह, काशीनाथ राय, मोहिबुल रहमान, इरावाति लकड़ा, अमृत कुमार झा, बलदेव सिंह, हरिशंकर कुमार उपस्थित थे.





