
जमशेदपुरः जमशेदपुर के युवा समाजसेवी विश्वजीत मोहंती ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर जमशेदपुर ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े विश्वजीत ने बताया कि रक्तदान के बाद बहुत अच्छा लगा और वे जमशेदपुर के अन्य युवाओं से भी अपील कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब कोरोना काल के समय ब्लड बैंक में रक्त की कमी महसूस की जा रही है तब लोग स्वेच्छा से आकर रक्तदान करें जिससे असमय होने वाली संभावित मौतों से लोगों की जान बचायी जा सके। युवाओं के नाम संदेश जारी करते हुए कहा है कि- आगे बढ़ें, रक्तदान करें, खुशियां मिलेगी अपार, मौका चाहे जन्मदिन का हो या त्योहार का, रक्तदान करें बार-बार।




