
जमशेदपुर : पिछले 26 जुलाई को मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय के श्वसुर और इंटक नेत्री व अस्तित्व की संस्थापक सदस्य मीरा तिवारी के पिता राम वचन दुबे का निधन हो गया था. रविवार को श्रद्धांजलि सभा, श्राद्ध कर्म और ब्रह्म भोज के अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना करने के उपरांत उनके घर परसुडीह स्थित शिव मंदिर के पास उनके नाम का पौधा भी लगाया गया, जिसमे मुख्य रूप से बेल, आंवला और बड़ का वृक्ष लगाया गया। पौधारोपण के अवसर पर राकेश्वर पांडेय, सीता पांडेय, ममता मिश्रा, मीरा तिवारी, कुसुम देवी, बलिस्टर दुबे, वीबी मिश्रा, धनंजय तिवारी, सुनील, तरुण, अंजनी दुबे, प्रतिमा, नीतू, खुशबू, चुन्नू, किरण, पुष्पा, मधुरा और परिवार के सभी लोग तथा रिश्तेदार, अतिथि उपस्थित थे।












