
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह 8 तारीख को आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर रविवार को रेड क्रॉस भवन में संपन्न हुआ। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित रक्तदान शिविर में 72 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाईटी के कार्यकर्ता डॉ. टी. बी. दत्ता, डी. के. घोष, दीपक मित्रा, समीर दत्ता, समीर सरकार, गीता सिंह, अशोक सिंह, सरस्वती सरकार, अरविन्द सरकार, शान्ता अधिकारी, दीपक कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य अरुण बांकरेवाल ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं को अपनी शुभकामना प्रदान किया। सचिव श्री सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह स्वरूप टी शर्ट प्रदान किया गया। सभी रक्तदाताओं को रक्तदान का इ-प्रमाणपत्र राज्य सरकार द्वारा मोबाईल पर भेजा जायेगा। सितम्बर माह 8 तारीख का रक्तदान शिविर मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में किया जायेगा।













