
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ एम तमिल वानन ने जिला न्यायलय का औचक निरीक्षण किया. एसएसपी को देखकर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के बीच हड़कंप सा मच गया. इस दौरान उन्होंने न्यायलय में आने जाने वाले रास्तों में सुरक्षा जांच का जायजा लिया, साथ ही कोर्ट हाजत के अलावा पूरे न्यायलय परिसर का निरीक्षण किया. खामियां पाने पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए. एसएसपी के साथ सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी सीसीआर अनिमेष कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.



