
जमशेदपुरः जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में चोरी रुकने का नाम है नही ले रही है. चोर हर दो तीन दिनों में एक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर पांच का है जहां गुरु कृपा ग्रोसरी दुकान से दुकान का छत काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इसकी जानकारी दुकान मालिक चंदन अग्रवाल को तब हुई जब वे मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
जैसे ही उन्होंने दुकान खोला तो पाया कि दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा है और दुकान के गल्ले से लगभग 10 हजार रूपए गायब है. इसके अलावा चोर कुछ सामान भी ले गए. इसकी सूचना उन्होंने कदमा पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है.



