
जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास के हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है. इसके साथ ही उमस ने भी हाल बेहाल कर रखा है. इस दौरान राज्य में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विज्ञान के मुताबिक आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसमें रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, और लातेहार आदि जिला शामिल हैं. वहीं अन्य जिलों में मध्यम में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान के मुताबिक झारखंड में 13 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं. सोमवार को शहर में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था.



