
गुमला : झारखंड के गुमला में तीन बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ मिलकर जहर खाकर और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन इस घटना में लड़का बच गया जबकि प्रेमिका की मौत हो गयी. घटना गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा बरटोली की है. प्रेमी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है. बरटोली निवासी 35 वर्षीय तीन बच्चों के पिता मुकेश महतो की शादी दस साल पहले सीमा के साथ हुई थी. शादी के बाद से मुकेश घर जमाई बनकर शिकवा गांव में रहता था. इस दौरान मुकेश को अपनी पत्नी से तीन संतान हुए. इसी दौरान अपने ससुराल में रहने वाले युवक की पड़ोस में रहने वाली युवती मुकेश के साथ प्रेम संबंध हो गया. तीन साल तक यह प्रेम संबंध चलता रहा. मुकेश अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा. यह बात मुकेश की पत्नी और परिजनों को हुई तो विरोध हुआ. रविवार की रात मुकेश प्रेमिका के घर पहुंचा, जहां दोनों रात भर रुके और सोमवार की सुबह दोनों ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की. दोनों ने फांसी लगाने की भी कोशिश की, लेकिन फंदे से लटकते ही प्रेमिका की मौत हो गयी जबकि मुकेश बच गया. मुकेश ने जब देखा कि प्रेमिका की मौत हो गयी तो उसने शोर मचाया. वह चिल्लाने लगा कि अगर प्रेमिका की जान चली गयी तो वह भी जिंदा नहीं ब चेगा. आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से मकेश को पहले घाघरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसको रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि मुकेश अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था. यह उसके घरवालों को पसंद नहीं था. इस कारण वे दोनों जहर खाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे थे, लेकिन पांव जमीन पर सट गया और प्रेमिका की ऊंचाई कम होने के कारण उसकी मौत फांसी से हो गयी. वह भी जीना नहीं चाहता है. इस घटना के बाद घाघरा थाना प्रभारी आकाश पांडेय ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें प्रेमिका की मौत हो गयी जबकि प्रेमी की हालत गंभीर है. पुलिस ने जहर का बोतल बरामाद कर लिया है.




