
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा का मिलन समारोह का आयोजन जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत गदड़ा पंचायत के बारीगोड़ा उत्तर पश्चिम क्षेत्र के कृति मैदान में किया गया. इसमें भारतीय जनता पार्टी से लगभग 50 कार्यकर्ता जलेश्वर कुमार साह के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति आस्था जताते हुए और जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर तथा उनके द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रेरित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित थे. उन्होंने सभी युवकों को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झामुमो झारखंड की माटी की पार्टी है. सभी के मार्गदर्शन से विधानसभा क्षेत्र में विकास का काम और भी तेजी के साथ किया जाएगा.य आदिवासी और मूलवासियों के हितों की रक्षा झारखंड मुक्ति मोर्चा ही कर सकता है. हेमंत सोरेन की नेतृत्व में पूरे प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है. मौके पर मुख्य रुप से सागेन पूर्ति, झामुमो नेता मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, राजेश महतो, विश्वनाथ साहू, शंकर पात्रो, राकेश चक्रवर्ती, पुन्नू कर्मकार, नितिन हरदा ,गणेश महतो आदि झामुमो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इन युवकों ने थामा झामुमो का दामन : मनीष कुमार गुप्ता ,अमित कुमार ,संतोष यादव ,प्रशांत कुमार ,साहस सिंह ,अमरेश कुमार सिंह ,शंभू यादव, अवधेश यादव ,कमलेश तिवारी ,लक्खा राज चौहान ,धर्मेंद्र यादव ,सरवन साहब, लक्ष्मण यादव, संजय यादव, रविंद्र यादव ,उमेश यादव, सत्येंद्र यादव, उमेश शर्मा, अरविंद पांडे, विवेक दास, दीपक पात्रो, कमलेश कुमार, शकुंत झा आदि अन्य युवक शामिल हुए




