
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत पुराना उलीडीह स्थित शमसान घाट की दीवार से गिरने से 41 वर्षीय भारु तामसोय की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की तब तक मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक ट्रक चलाने का काम करता था. उसे मिर्गी की बिमारी थी. वह शौच करने गया था. इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा आने से वह चार फीट उंची दीवार से गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.






