
जमशेदपुरः झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर कमेटी की ओर से करनडीह चौक पर देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए झामुमो नेता बहादुर किस्कू ने किया. कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है. आए दिन रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है.साथ ही साथ पेट्रोल व डीजल के भी दाम बढ़ रहे है. जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आयी है. बावजूद पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में इजाफा हो रहा है. जिसके आम जनता का बजट ही बिगड गया है. केंद्र सरकार ने लोगों से वादा किया था कि हमारी सरकार बनी तो लोगों को अच्छे दिन आएंगे. क्या लोगों ने इस दिन के लिए वोट दिए थे.झामुमो केंद्र सरकार के अविलंब पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतो पर रोक लगाने की मांग की है ताकि आम जनता को महंगाई से राहत मिल सके. इस मौके पर झामुमो नेता बहादुर किस्कू, देवजीत मुखर्जी, राजकुमार सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.




