
जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत एजी ब्लॉक निवासी मधुसूदन दत्ता ने थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. मधुसूदन ने जोगेश उर्फ पप्पू, उनका भगना, घोटू, उसकी पत्नी के अलावा अन्य लोगों पर आरोप लगाया है. घटना बुधवार की है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
पोटका थाना अंतर्गत भानपुर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी नंदलाल महाली को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नंदलाल के पास से नाबालिग को बरामद कर लिया है. गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
सोनारी से नाबालिग का अपहरण
सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर निवासी एक नाबालिग का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में परिजनों के बयान पर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. परिजनों के अनुसार नाबालिग 9 अगस्त से गायब है. परिजनों ने काफी खोजबीन की पर वह मिली.




