
जमशेदपुरः झारखंड राज्य के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन गुरुवार को विभागीय कार्य से जमशेदपुर के परिसदन पहुंचे. जहां उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग में किये जा रहे बदलाव पर कहा, कि उनकी प्राथमिकता है, कि परिवहन निगम का गठन करें और परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करें. वहीं उन्होंने कहा, कि आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए यातायात की सुगम व्यवस्था बहाल की जाएगी, ताकि ग्रामीण इलाके में निवास करने वाले छात्रों को शहर आकर शिक्षा ग्रहण करने में असुविधा न हो. वहीं जिले के गालूडीह इलाके के कासीडीह गांव में बनने वाले परिवहन ट्रेनिंग स्कूल के निर्माण कार्य के अधर में लटकने के मामले पर कहा, कि पूर्वर्ती सरकार को इस निर्माण कार्य को करने से पूर्व ग्रामसभा से सहमति लेनी चाहिए थी. जो उन्होंने नही की थी. उन्होंने कहा कि वे ग्रामसभा के साथ बातचीत कर जल्द से जल्द इसे शुरू करवाएंगे.




