
जमशेदपुरः जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत मुचीडीह बस्ती में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. इधर शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. शुक्रवार को पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र निवासी भानु टुडू के रूप में की गई. मृतक पेशे से राज मिस्त्री था, लॉकडॉउन में काम ठप होने के कारण भानु सब्जी बेचने का धंधा कर रहा था. मृतक के बेटे सचिन टुडू ने बताया कि बुधवार कि सुबह 7 बजे भानु घर से सब्जी बेचने की बात कहकर निकले थे. रास्ते में उसे पड़ोस के गांव का सुकराम टुडू के साथ सब्जी लाने की बात पर निकले थे फिर वापस नहीं लौटे. इधर पुलिस ने सुकराम टुडू के घर पर भी छापेमारी की पर वह फरार हो गया. शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया गया.




