
जमशेदपुरः टेल्को कृष्ण मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः ही गणेश हवन के साथ-साथ आरती की गई। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए, सभी भक्तों ने महा आरती एवं महा अभिषेक में लेंगे हिस्सा। शाम की महाआरती के बाद जन्मोत्सव प्रारंभ होगा। प्रतिवर्ष का कार्यक्रम संध्या बेला में रात्रि 12:00 बजे शुरू होता था परंतु कोरोना की वजह से इस वर्ष कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मंदिर के अध्यक्ष सुकुमारन ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम में बदलाव का कारण कोरोना को लेकर सतर्कता है।



