
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पोटका थाना अंतर्गत पिछली मोड़ के पास एक मालवाहक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार युवक विशाल माहाली गंभीर रुप से घायल हो गया. इधर टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुटे. घटना की सूचना पोटका पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी गौतम अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार विशाल महाली पोटका थाना क्षेत्र के मानपुर पंचायत के महाली साईं का रहने वाला है. वह अपनी बाइक पर सवार होकर दूसरी पाली में जेइइ परीक्षा देने जमशेदपुर जा रहे था कि इस बीच पिछली के पास मोड़ पर तेज गति से आ रहे मालवाहक वाहन से सीधी टक्कर हो गई.



