
जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा समूह के सहयोग से संचालित मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) के कर्मचारियों को इस साल 19 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 76400 रुपये और न्यूनतम 39500 रुपये बोनस की राशि दी जायेगी. बोनस की राशि कर्मचारियों के एकाउंट में 15 सितंबर को भेज दी जायेगी. इसके तहत 98 कर्मचारी लाभांवित होंगे. समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से निदेशक डॉ सुजाता मित्रा, हेड एडमिन बीपी सिंह, प्रशासनिक पदाधिकारी अमिताभ चटर्जी, सीनियर एकाउंट ऑफिसर कमल अग्रवाल, यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री बीके डिंडा, सचिव पी गिरीश्वर रारव, कमेटी मेंबर रोक्सिना तिर्की और आसीफ इमरान ने किया.




