
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चौका में किसान समर्थकों ने जन प्रदर्शन के रूप में विशाल रैली निकाल एक बार फिर केंद्र सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट किया. शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन एवं झारखंड के किसानों के समस्याओं को लेकर यह रैली चौका के समीप रूगरी जुड़िया से खूंटी हाट बाजार पहुंचकर आम सभा में तब्दील हो गयी जिसमें विभिन्न संस्थाओं के सैकडों किसान समर्थकों ने शामिल होकर केंद्र सरकार के उदासीन रवैय्ये के विरुद्ध हल्ला बोला. किसान आंदोलन एकजुटता मंच, गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो तथा विभिन्न संगठन एवं विभिन्न ग्राम सभा द्वारा संयुक्त रुप से इसका आयोजन किया गया था. गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के सह शहर के किसान नेता भगवान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का किसानों के प्रति उदासीन रवैय्या देश में उनकी साख गिरा रहा है. उन्होंने किसानों के जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी. सरकार देश की जनता को छल रही है. जनप्रदर्शन के दौरान आमसभा में मुख्य रूप से किसान आंदोलन को लेकर चर्चा की गयी. इस सिलसिले में रैली की तैयारी के लिए एक आयोजन समिति बनी थी जिसमें प्रकाश मार्डी, घनश्याम, रमेश मुर्मू, बनेश्वर सोरेन, अनंत कुमार, कर्मु मार्डी, भुजंग मछुआ, डोमन बस्के, सुरेश प्रसाद, महेंद्र टुडू आदि को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी. रैली में मुख्य रूप से सरदार भगवान सिंह, कुमार चंद्र मार्डी, सुमित रॉय, सियाशरण शर्मा, अरविंद अंजुम, गौतम बोस, डॉक्टर रामकविंद्र, मदन मोहन सोरेन, लिली दास, सोनोका महतो, जसवंत सिंह, इकबाल सिंह, अनंत महतो, आसुदेव महतो, सुशांत सरकार, कर्मू मार्डी , नेपाल किस्कू, भुजंग मछुआ, प्रसून महतो, गोविंद महतो, घनश्याम महतो , उदय तंतुबाई , दुखनी माझी, सुलोचना मार्डी, हराधन महतो, धीरेन गौड़ बृहस्पति सिंह सरदार, प्रभात कुमार महतो, विजय वर्मा आदि ने शामिल होकर रैली को सफल बनाया.




