
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड होटल में गुरुवार को जमशेदपुर की संस्था जीवन ने अपना 15वां स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान संस्था ने शहर के पत्रकारों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीडीसी परमेश्वर भगत मौजूद रहे. मौके पर मौजूद गुरप्रीत कौर ने बताया कि संस्था शहर में आत्महत्या को रोकने के प्रयास में है, इसमें मीडिया बहुत ही अहम भूमिका निभाती है. इसलिए संस्था ने स्थापना दिवस पर मीडिया कर्मियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा. उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद कई घरों में कलह शुरू हो गई है, कई लोगों की नौकरी चली गई नई जिससे काफी लोग अवसाद में है.(नीचे भी पढ़े)
कई लोग आत्महत्या के बारे में सोचते है. इसे रोकने के लिए शुक्रवार को वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे के अवसर पर संस्था ने एक बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में लेखक इम्तियाज अली और नागपुर से साइकोलॉजी कंसलटेंट रीटा अग्रवाल मौजूद रहेंगी. यह बैठक जूम मीटिंग ऐप पर वर्चुअल तरीके से की जायेगी. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि इस मौके पर शहर के बच्चों द्वारा वीडियो बनाकर भेजा गया है, कुल 36 वीडियो आए है जिसमे से कुछ वीडियो का चयन किया जाएगा. विजेता को पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया. मौके पर जीवन संस्था में संस्थापक डॉ महावीर राम, रोनाल्ड डिकोस्टा, संस्थापक डायरेक्टर युवराज जैन, बैजनाथ हंस के अलावा काफी संख्या में वोलेंटियर मौजूद रहे.




