जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा निवासी गोलू कुमार (25) गुरुवार शाम करीब आठ बजे डिमना में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई. परिजनों के अनुसार, गोलू बाइक से डिमना की ओर जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान सड़क पर तीन कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया. कुत्तों से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्किट कर गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है.




