• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
रविवार, नवम्बर 22, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-vidhansabha-झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन, भाजपा का अंतिम दिन भी हंगामा, विधायक फंड अब हुआ 8 करोड़ का, नमाज के कमरा आवंटन मामले के लिए 7 सदस्यीय कमेटी गठित, विधानसभा से बाहर निकले भाजपा विधायक अमर बाउरी फूट-फूटकर रोने लगे, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद टेम्पो चलाकर पहुंचे विधानसभा, सीएम बोले-भाजपा का हंगामा गलत था, जानिये-क्या-क्या हुआ मानसून सत्र के अंतिम दिन

सितम्बर 9, 2021
in खबर, झारखंड न्यूज़, रांची न्यूज़, राजनीति, स्वास्थ्य
0
jharkhand-vidhansabha-झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन, भाजपा का अंतिम दिन भी हंगामा, विधायक फंड अब हुआ 8 करोड़ का, नमाज के कमरा आवंटन मामले के लिए 7 सदस्यीय कमेटी गठित, विधानसभा से बाहर निकले भाजपा विधायक अमर बाउरी फूट-फूटकर रोने लगे, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद टेम्पो चलाकर पहुंचे विधानसभा, सीएम बोले-भाजपा का हंगामा गलत था, जानिये-क्या-क्या हुआ मानसून सत्र के अंतिम दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टेम्पो चलाकर विधानसभा जाते हुए.

रांची : झारखंड के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को भी हंगामा हुआ. आखिरी दिन प्रश्नकाल बाधित रहा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तिखी नोंकझोंक हुआ. आखिरी दिन भाजपा के विधायक सीपी सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टेम्पो एजेंट कहे जाने का भी जोरदार विरोध किया गया. टेम्पो एजेंट कहे जाने का जवाब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया और वे खुद टेम्पो चलाकर विधानसभा पहुंच गये और कहा कि भाजपा के लोग अंबानी और अडानी को जानते है, टेम्पो वाले, चाय वाले और रिक्शावालों को देखना तक नहीं चाहते है. इस दौरान सदन में भाजपा के लोग हंगामा कर रहे थे. भाजपा के विधायक काला पट्टा लगाकर सदन के बाहर में बैठे और नारेबाजी की. सदन के अंदर स्पीकर ने जैसे ही आसन ग्रहण करने को कहा, वैसे ही भाजपा के विधायक वेल के बीतर आ गये और फिर से रिपोर्टिंग टेबुल पर चढ़ गये. स्पीकर से कार्य स्थगन प्रस्ताव पढ़ने की मांग की, जिस पर स्पीकर ने नाराजगी जतायी. स्पीकर ने कार्यस्थगन प्रस्ताव पढ़ने से इनकार कर दिया और कहा कि इसका नियत समय है. इसके बावजूद भाजपा विधायक अमर बाउरी नियम पढ़ने लगे, जिसका कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने विरोध किया. हंगामे के बीच सदन के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा के विधायक सदन के अंदर अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं. वे सत्ता पक्ष की ओर ठेंगा दिखा रहे हैं. आलमगीर आलम ने भाजपा विधायकों के ऊपर कार्रवाई करने की भी मांग की. सुबह करीब 11.15 बजे विधानसभा अध्यक्ष केआने के बाद अखबारों की प्रतियां लहराते हुए हंगामा किया. इस कारण प्रश्नकाल नहीं हो पाया, जिसके बाद दोपहर 12.45 बजे तक सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. दोपहर में 12.45 बजे के बाद फिर से जब कार्यवाही शुरू हुई तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक कमलेश सिंह ने सूचना के तहत खड़े होकर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से ग्रामीण सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण और सड़कों के विस्तार के संबंध में जानकारी मांगी. इस पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रत्येक विधायक को सड़क निर्माण के लिए संतोषजनक राशि निर्गत किए जाने का प्रावधान किया गया है. इसके बाद झामुमो के स्टीफन मरांडी ने सरकार को प्रस्ताव दिया कि विधायक मद की राशि को बढ़ाकर आठ करोड़ रुपए किया जाए. इस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई. (नीचे पूरी रिपोर्ट पढ़ें)

विधानसभा के बाहर धरना देते भाजपा के विधायक और काला बिल्ला लगाये विधायक.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या कहा सदन में जानें
सत्र के अंतिम दिन सदन के मंच से हंगामा होने लगा. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस सहनशीलता के साथ उसने मानसून सत्र को चलाया है. वे भी चाहते थे कि सदन में विपक्ष सरकार की बातों को सुने. सदस्यों के चरित्र पर सवाल उठाना भाजपा सदस्यों का एक नियत बन गया है वे सड़क से लेकर सदन तक तांडव कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि कोई और होता तो इतना सब्र नहीं रख पाता, जितना हमने रखा. सवाल तो जनता ही देती है, ना कि पार्टी. सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी की तड़प इतनी बढ़ गयी है कि एन केन प्रकरण सत्ता में वे आये. पूरा देश इनके चरित्र से वाकिफ हो गया है. लेकिन जनता इनको हर तरफ से जवाव दे रही है. बंगाल चुनाव में सभी ने देखा कैसे भाजपा ने अपना चरित दिखाया. उस समय तो पूरा बंगाल भारत-पाकिस्तान जैसा हो गया था. सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग भी विपक्ष में थे, लेकिन कभी भी रिपोर्टिंग टेबल नहीं पटका. टेबल पर बैठी महिला कर्मी को उठने को विवश किया. स्पीकर के सहनशीलता पर धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना होने के बाद भी उन्होंने किसी भी सदस्य के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. मुख्यमंत्री ने अमर बाउरी के सदन के बाहर रोने की घटना को घड़ियाली आंसू बताया. सीएम ने कहा कि आज भाजपा वालों के सामने केवल हिन्दू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान का मुद्दा रह गया है. इन्हें देश की गिरती आर्थिक व्यवस्था पर कोई चिंता नहीं है. ऐसे में तो वे देश को विकलांग ही बना देंगे. मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के समापन भाषण के बाद झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. इस सत्र में कुल 8 विधेयक पारित किए गए हैं. 83 अतिरिक्त, 203 तारांकित, 103 अल्प सूचित सहित कुल 386 प्रश्न विधानसभा को प्राप्त हुए. 20 ध्यानाकर्षण, 44 निवेदन प्राफ्त हुए. इनमें 27 स्वीकृत हुए. 90 सूचनाएं शून्यकाल के दौरान आयी. (नीचे पूरी रिपोर्ट पढ़ें)

यह भी पढ़ें: कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

भाजपा के विधायक अमर बाउरी रोते हुए.

भाजपा विधायक अमर बाउरी रोते हुए विस से बाहर निकले, कहा-दलित होने की वजह से नहीं बोलने दिया गया
चंदनकियारी से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी आज अंतिम दिन विधानसभा से रोते हुए बाहर निकले. वो विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्य स्थगन नहीं पढ़ने देने से नाराज थे. अमर बाउरी ने कहा कि दलित होने की वजह से उन्हें विधानसभा में बोलने नहीं दिया गया. बाबा साहब ने उन्हें जो अधिकार दिया, उन्हें उन अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. विधायक अमर बाउरी ने बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आये थे, लेकिन उनके कार्य स्थगन को न ही विधानसभा अध्यक्ष ने पढ़ा और न ही उन्हें पढ़ने दिया, जिससे वो नाराज हो गये और वॉकआउट कर बाहर निकल गए. जिसके बाद मीडियावालों से उन्होंने आपबीती सुनाई. (नीचे पूरी रिपोर्ट पढ़ें)

झारखंड विधानसभा का विहंगम दृश्य.

विधायक मद की राशि चार से आठ करोड़ तक बढ़ाने पर सहमत हुए पक्ष-विपक्ष के विधायक
झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को समाप्त हो गया. इस सत्र में एक बार फिर जनता ठगी गयी है. लेकिन जब विधायकों के निजी हित की बात आती है तो पक्ष-विपक्ष का दायरा खत्म हो जाता है. आज विधानसभा में यही दृश्य देखने को मिला. विधायक स्टीफन मरांडी ने विधायक मद की राशि को चार करोड़ से बढ़ा कर आठ करोड़ करने की मांग सदन में रखी. स्टीफन मरांडी की मांग का पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने समर्थन किया. स्टीफन मरांडी ने कहा कि महंगाई बढ़ी है, सभी सामानों पर जीएसटी लगता है. जो काम पहले एक लाख में पूरा होता था उसका प्राकलन अब दो लाख का बनता है. ऐसे में विधायकों को योजना तय करने में काफी परेशानी हो रही है. विधायक भानु प्रताप शाही ने भी इसका समर्थन किया. साथ ही सभी दलों के विधायक भी इस पर सहमत थे. स्पीकर ने इस मामले पर कहा कि वह मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री से इस विषय पर बात करेंगे. (नीचे पूरी रिपोर्ट पढ़ें)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

नमाज कमरा आवंटन पर स्पीकर ने बनायी सात सदस्यीय कमेटी, 45 दिनों में कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट
झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने नमाज के लिए कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर सात सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है. उन्होंने कहा कि सदन में पिछले दिनों से जैसा गतिरोध चल रहा है, वह काफी गंभीर है. ऐसा गतिरोध राज्य के लिए अच्छा नहीं है. ऐसे में नमाज़ के लिए कमरा आवंटित करने को लेकर एक कमेटी का गठन कर रहे हैं. कमेटी 45 दिनों में सदन को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी. कमेटी के संयोजक स्टीफन मरांडी बनाया गया है .वहीं सदस्यों में प्रदीप यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, सरफराज अहमद, विनोद सिंह, लंबोदर महतो और दीपिका पांडे सिंह शामिल हैं. विदित हो कि नमाज पढ़ने के लिए कमरा अलॉट किये जाने को लेकर बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया. साथ ही पूरे मॉनसून सत्र के दौरान बीजेपी विधायक नियोजन नीति रद्द करने की मांग पर भी अड़े रहे. इसके विरोध में सत्र के आखिरी दिन बीजेपी कार्यकर्ता काला पट्टा लगाकर सदन पहुंचे थे. क्योंकि नमाज के लिए कमरा आवंटन मुद्दे पर विधानसभा घेराव करने पहुंचे बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. दरअसल कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयस कर रहे थे. इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता भी घायल हुए. इससे पहले नमाज के लिए कमरा आवंटित करने को लेकर सदन में पिछले दिनों से चल रहे हंगामे के बीच गुरुवार को सत्ता पक्ष के विधायक सरफराज अहमद ने एक प्रस्ताव रखा था. प्रस्ताव में उन्होंने स्पीकर से मांग की था कि कमेटी बना दें. जिससे कमेटी देखे की नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने की आवश्यकता है या नहीं. सरफराज़ अहमद के लाये प्रस्ताव का बंधु तिर्की और प्रदीप यादव ने समर्थन किया था.

संबंधित खबरें

  • कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता21 नवम्बर 2026
  • परिसीमन मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, 2008 की गलती के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा1 सितम्बर 2026
  • झामुमो पर भाजपा का बड़ा हमला, बाबूलाल मरांडी ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला, इस गुंडागर्दी का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब22 अगस्त 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: झारखंड समाचारभाजपारांची समाचार
Developer

Developer

Related Posts

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
खबर

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

नवम्बर 21, 2026
jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन
खबर

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

नवम्बर 21, 2026
जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे
खबर

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

नवम्बर 21, 2026
Next Post
jamshedpur-sonari-issue-सोनारी लेहरी बस्ती के लिए दिया गया रास्ता, गुड्डू गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

jamshedpur-sonari-issue-सोनारी लेहरी बस्ती के लिए दिया गया रास्ता, गुड्डू गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

jharkhand-swarnarekha-project-स्वर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य, 2026 तक इसको विस्तारित करने की योजना, सरयू राय के सवाल पर सरकार ने दिया जवाब

jharkhand-swarnarekha-project-स्वर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य, 2026 तक इसको विस्तारित करने की योजना, सरयू राय के सवाल पर सरकार ने दिया जवाब

Jamshedpur : जुगसलाई के पैतृक आवास पहुंचा सड़क दुर्घटना में मृत अमित बरवालिया का शव, शिव घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर हड़ियान गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में...

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि...

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "लुगू बुरु घांटाबाड़ी...

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक...

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : मानगो नदी में समता नगर की एक बच्ची के डूबने की दुखद घटना के बाद भाजपा उलीडीह मंडल...

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर भारत भवन के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है. भारत भवन की...

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News