• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cabinet-meeting-झारखंड के कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों को मंजूरी, आदित्यपुर और टाटानगर स्टेशन के बीच बनेगा ओवरब्रिज, जमशेदपुर समेत 22 जिले में घर बैठे आप कर सकेंगे एफआइआर, शराब ढुलाई पर टैक्स घटा, कई नये प्रस्तावों को मंजूरी, जानें क्या-क्या पारित हुई कैबिनेट बैठक में

jharkhand-cabinet-meeting-झारखंड के कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों को मंजूरी, आदित्यपुर और टाटानगर स्टेशन के बीच बनेगा ओवरब्रिज, जमशेदपुर समेत 22 जिले में घर बैठे आप कर सकेंगे एफआइआर, शराब ढुलाई पर टैक्स घटा, कई नये प्रस्तावों को मंजूरी, जानें क्या-क्या पारित हुई कैबिनेट बैठक में
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

राँची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार को हुई. इस दौरान 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसके तहत आदित्यपुर और टाटानगर स्टेशन के बीच ओवरब्रिज का निर्माण करने की मंजूरी दी गयी. इसके अलावा जमशेदपुर समेत 22 जिले में इ-एफआइआर थाना बनाने को मंजूरी दी गयी, जिसके तहत लोग घर बैठे ही एफआइआर कर सकेंगे. सिर्फ खूंटी जिला और रामगढ़ जिला में यह सुविधा नहीं होगी. लोग ऑनलाइन ही एफआइआर कर सकेंगे. इसके अलावा रांची में बन रहे बिरसा मुंडा संग्राहालय में 11 प्रतिमाओं को लगाने को मंजूरी दी गयी, जिसमें तीन नये नाम पोटो हो, गंगा नारायण और भागीरथ मांझी का भी मूर्ति शामिल है, जिसको वहां लगाया जाएगा. शराब ढुलाई पर लगने वाले टैक्स में छूट दी गई है.
कैबिनेट का फैसला एक नजर में
★ झारखण्ड पंचायत राज अधिनियम, 2001 की कतिपय धाराओं में संशोधन के लिए अध्यादेश एवं अध्यादेश के प्रावधानों के आलोक में गठित कार्यकारी समिति की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
★ राज्य के 22 जिला में e-FIR थाना के सृजन की स्वीकृति दी गई।
★ भारत सरकार की शहरी विद्युतीकरण इंटिग्रटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (IPDS) के अन्तर्गत झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा धनबाद आवास बोर्ड के परिक्षेत्र में 33/11 के.भी. विद्युत शक्ति उपकेन्द्र निर्माण हेतु 0.4519 एकड़ भूमि के निःशुल्क हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई।
★ पथ प्रमण्डल, साहेबगंज अंतर्गत ’’गोविन्दपुर- साहेबगंज पथ (SH-18) के कि.मी. 251.60 से कि.मी. 309.86 (कुल लं-58.26 कि.मी.) तक का मजबूतीकरण/राईडिंग क्वालिटी में सुधार (Improvement of Riding quality) कार्य‘‘ हेतु रू. 46,20,58,400/-(छियालीस करोड़ बीस लाख अंठावन हजार चार सौ रूपए) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ टाटा-आदित्यपुर स्टेशन के बीच वर्तमान किलोमीटर 251/13-15 में लेवल क्रॉसिंग संख्या-141 के स्थान पर किलोमीटर 251/13-15 में पथ ऊपरी पुल के निर्माण कार्य हेतु 44 करोड़ 4 लाख 95 हजार रुपए मात्र की राशि पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए राज्यांश की राशि 28 करोड़ 98 लाख 69 हजार 204 रुपए मात्र में रेलवे portion में ROB के कार्यान्वयन हेतु 37,13,437/- यानि कुल रुपए 13,74,56,753 की राशि की अग्रिम निकासी कर रेलवे मंत्रालय को उपलब्ध कराने हेतु एवं शेष राशि राज्य सरकार द्वारा approaches के निर्माण हेतु पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2018″ के नियम संख्या 8, 24 एवं 25 के आलोक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह मई का निर्धारित उत्पात राजस्व लक्ष्य को उसके उस माह के वास्तविक उठाव अथवा उत्पाद राजस्व लक्ष्य का 50% (जो दोनों में अधिकतम हो) के अनुरूप निर्धारण करने संबंधी प्रस्ताव पर घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
★ झारखंड राज्य किशोर न्याय निधि (गठन, संचालन एवं क्रियान्वयन नियमावली-2021 की स्वीकृति दी गई।
★ राजधानी रांची में अवस्थित बिरसा मुंडा जेल परिसर में निर्माणाधीन बिरसा मुंडा संग्रहालय में 3 स्वतंत्रता सेनानी (पोटो हो, भागीरथ माझी, एवं गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा निर्माण का कार्य M/s Ram Sutar Art Creations Pvt. Ltd. को मनोनयन के आधार पर आवंटित करने की स्वीकृति दी गई।
★ गढ़वा जिला अंतर्गत नगर उंटारी अनुमंडल में गठित अनुमंडलीय न्यायालय की स्थापना में अधीनस्थ कर्मचारियों/पदाधिकारियों के पद सृजन की स्वीकृति दी गई।
★ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के लाभुकों को जुलाई 2021 से नवंबर 2021 तक की अवधि के लिए 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति लाभुक प्रतिमाह मुफ्त वितरित करने हेतु खाद्यान्न के परिवहन, हथालन एवं वितरण कार्य हेतु संभावित व्यय राशि 141.57 करोड़ रुपये मात्र की स्वीकृति दी गई।
★ पंचम झारखंड विधानसभा का षष्टम (मानसून) सत्र (दिनांक 03 सितंबर 2021 से 09 सितंबर 2021) के सत्रावसान की स्वीकृति दी गई।
★ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के आलोक में झारखंड राज्य आयोग, रांची के अधीन सदस्य के 2 पद के सृजन की स्वीकृति दी गई।
★ झारखंड स्टेट डाटा सेंटर के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के expansion हेतु राशि रुपए 57 करोड़ 82 लाख 29 हजार 826 रूपए मात्र व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति, वित्तीय वर्ष 2018-19 (फेज-वन) में जैप-आई.टी. बैंक खाते में संचित राशि से अर्जित ब्याज की राशि रुपए 20,00,40,735/- एवं वित्तीय वर्ष 2019-20 (फेज-दो) में विभागीय बजट से स्वीकृति के उपरांत रुपए 18,96,48,775/- व्यय की गई राशि की घटनोत्तर स्वीकृति तथा फेज-3 में संभावित व्यय रुपए 18,85,40,316/- की स्वीकृति दी गई।
★ झारखंड राजमार्ग फीस (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) संशोधन नियमावली, 2021 की स्वीकृति दी गई।
★ राज्य भार प्रेषण केंद्र (SLDC), सरवल के संचालन हेतु पूर्व में निर्गत संकल्प संख्या-2953 , दिनांक 15 सितंबर 2011 में निहित पद वर्ग समिति द्वारा अनुशंसित पदों को विलोपित करने की स्वीकृति एवं विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 31(2) के आलोक में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड को हस्तांतरित करने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की मार्ग-निर्देशिका के आलोक में राज्य के शहर को सोलर सिटी के रूप में चयन करने एवं विकसित करने हेतु कुल प्राकल्लित राशि रुपए 80.75 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति (जिसमें से रूफटॉप पावर प्लांट बिना बैटरी के लिए 40% केंद्र एवं राज्यांश 60% एवं अवशेष योजनाओं का राज्यांश रुपए 3.75 करोड़ जेरेडा को अनुदान स्वरूप उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग के गठन संबंधी संकल्प में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur crime – टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime – टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए – video

August 12, 2026
Jamshedpur no entry – स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमशेदपुर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, यह होगा समय
खबर

Jamshedpur no entry – स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमशेदपुर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, यह होगा समय

August 12, 2026
jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखा यात्रा
खबर

jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखा यात्रा

August 12, 2026
Next Post

jharkhand-unlock-all-decisions-झारखंड में अनलॉक को लेकर फैसला, खेल के आयोजन, स्कूल-कॉलेज खोलने के लिए यह है आदेश, ऐसे खुलेंगे दुकानें, ऐसे चलेगा धार्मिक स्थल, देखे डिटेल रिपोर्ट

jamshedpur-Crime : मानगो बाजार की रेडीमेड कपड़े की दुकान मनमोहक कलेक्शन के मालिक की अपराधियों ने पिटाई कर ₹70,000 लूटे, मानगो थाना में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, देखें-Video

jamshedpur-Crime : मानगो बाजार की रेडीमेड कपड़े की दुकान मनमोहक कलेक्शन के मालिक की अपराधियों ने पिटाई कर ₹70,000 लूटे, मानगो थाना में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, देखें-Video

jamshedpur-Crime : शहर में लूटपाट करने वाले और रंगदारी को लेकर फायरिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्य पुलिस की गिरफ्त में, हथियार भी बरामद, गिरोह को तोड़ने में लगी पुलिस

jamshedpur-Crime : शहर में लूटपाट करने वाले और रंगदारी को लेकर फायरिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्य पुलिस की गिरफ्त में, हथियार भी बरामद, गिरोह को तोड़ने में लगी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News