
बहरागोड़ा : सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को बहरागोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पौधारोपण और सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के बीच फल वितरण किया. बहरागोड़ा कालेज परिसर में प्रोफेसर बीरबल हेम्ब्रम, धनंजय सिंह,दिवाकर शर्मा और भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने पौधारोपण किया.(नीचे भी पढ़े)
वहीं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिना पात्र, उपाध्यक्ष शकुंतला महतो,बिरोजा लोहार जिला महामंत्री कृष्णा पाल और छाया जाना ने अपनी अपनी पंचायतों में पौधारोपण किया. वही बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष नसीम अख्तर,वरिष्ट नेता वसीर अहमद के द्वारा गर्ववती महिलाओं को फल,ब्रेड का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर मंडल महामंत्री उत्पल पैरा,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपंकर साव,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री लंबोदर हांसदा,युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयाँ,उपाध्यक्ष कमल कृष्ण बारीक, जिलामंत्री सुमंत होता,कोषाध्यक्ष कुणाल सीट,कार्यसमिति सदस्य अशीम कुंडु,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री निर्मल जाना,राधागोविन्द भोक्ता,सोनू बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.



