जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा गांव स्थित चांदनी चौक एनएच 33 सोमवार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ट्रक ड्राइवर की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार सुबह दी गयी, जहां पुलिस ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृत ड्राइवर विनेश यादव (52) औरंगाबाद जिले का रहने वाला है, फिलहाल वह अपने परिवार के साथ घाटशिला में रह रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक के दोस्त ने बताया कि वही टाटा से घाटशिला में माल खाली कर हाईवे पर खाना खाने के लिए रुका था. तभी रोड पार कर लाइन होटल जाने के दौरान उसे अज्ञात वाहन ने मार कर फरार हो गया. दूसरे ड्राइवर ने उससे संपर्क करने की कोशिश की संपर्क नहीं हुआ. तभी मंगलवार सुबह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई. मृतक के चार बच्चे हैं. पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जुट गई है.





