• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 23, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

TMC decedent group elects Arup roy party president : तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को किया किनारे, अरूप राय को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को भी निलंबित

TMC decedent group elects Arup roy party president : तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को किया किनारे, अरूप राय को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को भी निलंबित
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के ऋतव्रत बनर्जी वाले बागी गुट ने पार्टी पर कब्जा मजबूत करने के लिए सोमवार को बड़ा दांव खेल दिया है. बागी गुट के अहम सदस्य एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतव्रत बनर्जी की अगुआई वाले गुट ने आज पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्थान पर अरूप राय को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है. इसे पार्टी की संस्थापक ममता बनर्जी के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है. बागी गुट के इस कदम ने पार्टी में विधानसभा स्तर से आरंभ हुई बगावत संसदीय दल से होते हुए अब पार्टी के संगठनात्मक ढांचे तक पहुंच गई है. (नीचे भी पढ़ें)

पार्टी के बागी विधायकों, पार्षदों एवं अन्य नेताओं की आज कोलकाता में हुई एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए अरूप राय के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि अरूप राय को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है. यही नहीं, उन्होंने ममता बनर्जी के भतीजे एवं महासचिव अभिषेक बनर्जी को पार्टी से निलंबित कर दिये जाने की सूचना भी दी. श्री बनर्जी ने बताया कि पूर्व मंत्री अरूप विश्वास, विधायक फिरहाद हकीम, सबीना यास्मीन एवं रथिन घोष को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि रघुनाथगंज के विधायक अखरुज्जमा अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री बनर्जी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेताओं और सदस्यों के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से अरूप राय को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने बताया कि पार्टी के संविधान के अनुसार ही यह प्रक्रिया अपनाई गई है तथा इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भी भेजा जाएगा. उन्होंने कहा, यह असली या नकली होने का सवाल नहीं है, हम ही तृणमूल कांग्रेस हैं और आज के विशेष सत्र की कार्यवाही की जानकारी चुनाव आयोग को भी भेजेंगे.

ADVERTISEMENT

ऋतव्रत बनर्जी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के नियमों के अनुरूप ही  यह विशेष सत्र आहूत किया है. क्या सही है और क्या गलत, इसका फैसला चुनाव आयोग को करना है. उन्होंने बताया कि नवगठित नेतृत्व जल्द ही जिला समितियों, प्रदेश इकाई एवं प्रवक्ताओं के एक पैनल का गठन करेगा. हालांकि, उन्होंने ममता बनर्जी के बारे में कहा कि यदि वह चाहें तो पार्टी के बागी गुट की मुख्य सलाहकार बन सकती हैं. उन्होंने कहा कि यदि ममता बनर्जी मुख्य सलाहकार बनना चाहें तो उनका स्वागत है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि तृणमूल कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद उत्पन्न अपूर्व संकट के बीच यह सत्र आयोजित हुआ है. कुछ दिन पहले ही पार्टी के 80 में से 58 विधायकों ने विपक्ष के नेता पद के लिए ऋतव्रत बनर्जी के दावे का समर्थन किया था और पार्टी नेतृत्व की पसंद को खारिज कर दियाथा. बागी गुट का दावा है कि इसके बाद उनकी संख्या में और बढ़ोतरी हुई है.हाल ही में पार्टी को संसद में एक और झटका तब लगा जब उसके 28 में से 20 लोक सभा सदस्य कथित तौर पर तृणमूल संसदीय दल से अलग होकर नेशनिल्सट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंजिया (एनसीपीआइ) में विलयकर लिया, साथ ही भाजपा-नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने की घोषणा कर दी.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल
खबर

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

June 22, 2026
Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल
खबर

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

June 22, 2026
tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया
खबर

tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

June 22, 2026
Next Post
tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

Jamshedpur rural accident - बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

Jamshedpur clash - मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 23rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 23 जून 2026

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

TMC decedent group elects Arup roy party president : तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को किया किनारे, अरूप राय को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को भी निलंबित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur clash – मानगो में बंपर बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

Jamshedpur rural accident – बोड़ाम में अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार युवक घायल

tatanagar big recovery : टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ का छापा, कोच अटेंडेंट शराब के साथ धराया

TMC decedent group elects Arup roy party president : तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को किया किनारे, अरूप राय को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को भी निलंबित

Jamshedpur youth injured in addict’s attack : साकची में नशेड़ी युवक के हमले में मानगो निवासी जख्मी, पैसे नहीं देने पर नशेड़ी ने नुकीले पत्थर से किया हमला, घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोचा

jamshedpur church election : बिष्टुपुर के सेंट जॉर्ज चर्च जमशेदपुर पेरिस का आम सभा एवं चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, जानें किसको कितना वोट मिला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News