
जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में गुरुवार को सुबह से ही धूप-छांप की स्थिति बनी हुई है. वहीं लगातार दो दिन से बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. जमशेदपुर के लोगों को इतनी जल्दी बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य में 28 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. वहीं 27 और 28 सितंबर को झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटें में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में हुई है. इस दौरान जमशेदपुर में 97 मिमी बारिश दर्ज की गई. जानें अगले छह दिन का पूर्वानुमान तापमान.
तिथि — अधिकतम — न्यूनतम
23 सितंबर — 31.0 — 24.0
24 सितंबर — 32.0 — 24.0
25 सितंबर — 33.0 — 24.0
26 सितंबर — 33.0 — 24.0
27 सितंबर — 33.0 — 24.0
28 सितंबर — 33.0 — 24.0





