
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल ने शनिवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. प्रखर राष्ट्रवादी, संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज उलीडीह स्थित आदिवासी स्कूल मैदान में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनकी तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये. इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष माता राम सोय, कारण सामंत एवम मनोज शर्मा को अपने बूथ में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. अंत्योदय के प्रणेता के विचारों को आत्मसात करते हुए आज बूथ पर मजदूरों के लिए केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना ई-श्रम कार्ड का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर उन्हें कार्ड प्रदान किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान ने की. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव एवं पार्टी नेता विकास सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती केसरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष गणेश दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी एवम प्रमोद मालाकार, मधु सिन्हा के अलावा गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल के महामंत्री राकेश सिंह लोधी ने किया.



