
जमशेदपुरः जामताड़ा से कांग्रेसी विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी इन दिनों जमशेदपुर में है. जहां शनिवार को डॉक्टर इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड और देश की दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. डॉक्टर अंसारी ने महंगाई से लेकर बेरोजगारी, खनिज- संपदा की लूट से लेकर देश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया. (नीचे भी पढ़े)
केंद्र की सभी योजनाओं को पूरी तरह विफल बताते हुए डॉक्टर अंसारी ने बताया, कि झारखंड में जहां पहले महिलाएं लकड़ी और कोयले से खाना पकाती थी, अब उन्हें गैस की लत लगा दी गई है, और गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण लोग अपने घरों में रखे अनाज बेचकर अपना चूल्हा जला रहे हैं. देश में बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के लिए भी उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. (नीचे भी पढ़े)
वही पिछले 18 साल तक झारखंड की गद्दी पर काबिज भाजपा पर आदिवासियों और मूल वासियों की जमीन लूटने का आरोप लगाया. वही राज्य के बेलगाम अधिकारियों पर भी एक बार फिर से उन्होंने हमला किया और कहा कि बेलगाम अधिकारियों के कारण राज्य का विकास रुक गया है. उन्होंने अधिकारियों से अपनी हद में रहकर सरकार के विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और जनता को उसका लाभ दिलाने की नसीहत दी. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने राज्य सरकार के वैश्विक त्रासदी के दौर से गुजरने के बाद बेहतर कार्य किए जाने की बात कही. और भरोसा जताया, कि वर्तमान हेमंत सोरेन के राज्य में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है.




