
जमशेदपुरः जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसांवा जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत खरकई ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात वृद्धा का शव पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना जीआरपी और आरआईटी थाना को दी.(नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आशंका जता रही है कि वृद्धा शौच के लिए ट्रैक के किनारे आई होगी और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई होगी. फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान में जुटी हुई है.





