जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के कपड़ा दुकानदार पर 15 मई को हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने एक युवक जमशेदपुर के सीतारामडेरा के छायानगर निवासी मोहित बाग उर्फ थाटो को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पुलिस पूछताछ कर रही है. 15 मई को रंगदारी के लिए जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के बाजार स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर अपराधियों ने एक मैरूम रंग की वैगन आर कार से आकर फायरिंग की थी और भाग गये थे. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की. सीसीटीवी के आधार पर मनीष सिंह गिरोह के कुख्यात अपराधी सन्नी सिंह सरदार, सागर उपाध्याय उर्फ बिक्कू मात्रे, बानेश्वर नामता उर्फ मानस, अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन और मोहित बाग उर्फ थाटो के रुप में किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इनमें से सारे लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मोहित बागे फरार चल रहा था. मोहित बागे को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पहले से पुलिस राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रित सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलु, अंकित सोनकर, शिवम रामटेके को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पांच देसी पिस्तौर, वैगन आर कार, जिंदा गोलियां बरामद की जा चुकी है.







