
जमशेदपुर : सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है. पूरी दुनिया में तीनों सोशल साइट्स डाउन हो गई हैं. यूजर्स को काफी परेशानी सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स करीब एक घंटे से नए मैसेज भेज और रिसीव नहीं कर पा रहे हैं. फेसबुक खोलने पर बफरिंग हो रही है, जबकि इंस्टाग्राम पर रीफ्रेश करने पर कुड नॉट रीफ्रेश फीड का मैसेज आ रहा है. इस कारण यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर ट्विटर पर व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने बयान जारी कर कहा है कि हम जानते हैं कि कुछ लोग इस समय व्हाट्सएप के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं. हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द यहां एक अपडेट भेजेंगे. (नीचे देखे पूरा व्हाट्सएप का बयान)






