
जमशेदपुर : गोविंदपुर रेलवे फाटक से आवागमन करनेवाले लोगों के लिए एक आवश्यक सूचना है. वह यह कि आज यानी मंगलवार (5 अक्टूबर) से 10 अक्टूबर तक रात 10 से लेकर सुबह 6 बजे तक गोविंदपुर फाटक बंद रहेगा. इस समय अवधि में फाटक पर रेलवे ट्रैक (अप व डाउन लाइन) और सड़क में रेलवे द्वारा रबर बिछाने का काम किया जाएगा. इससे ट्रैक व रोड में चलने वाले लोगों को सुविधा महसूस होगी. इधर, कार्य को लेकर आरपीएफ थाना प्रभारी सह निरीक्षक ने गोविंदपुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है. उन्होंने विधि व्यवस्था को लेकर बल तैनाती की मांग की है. उन्होंने बताया है कि एलसी/137, किमी संख्या 242/25-27 के पास अप व डाउन लाइन में रबर बिछाने का काम किया जाएगा.




