
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अरवा राजकमल ने शांतिपूर्ण वातावरण में दशहरा पूजा सम्पन्न कराने हेतु ऑटो क्लस्टर गम्हरिया सभागार ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी के साथ जिले में दशहरा पूजा हेतु की जा रही तैयारियों का समीक्षा किया. इस दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्रो में पूजा पंडाल के आसपास साफ-सफाई, पार्किंग की समुचित व्यवस्था, पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, पंडाल की संख्या, पंडालों में कोविड मानको के अनुपालन हेतु किए जा रहें कार्य एवं अन्य बिन्दुओ की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदादिकारी को आवशयकतानुसार बड़े वाहनों के इंट्री पर विचार विमर्श कर निर्णय लेने, कार्यपालक पदाधिकारी विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति की समुचित व्यवस्था रखने, जेएआरडीसीएल प्रोजेक्ट मैनेजर को ससमय सड़को की साफ सफाई करने, नगर निकाय क्षेत्रो में समिति सदस्यों के साथ तालमेल स्थापित कर पंडाल के आसपास साफ-सफाई तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री की सोच है कि दशहरा पूजा पर किसी प्रकार के ऐसे कार्यक्रम या भीड़ एकत्रित ना किया जाए, जिससे कोविड संक्रमण के प्रसारित होने का खतरा बने इस हेतु राज्य सरकार द्वारा आवश्यक दिशा निदेश जारी किया गया है जिसके अक्षांश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूजा सम्पन्न किया जायेगा. उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपने घरों में घूम-धाम से पूजा करने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भीड़ का हिंसा ना बने, पंडाल के पास 18 वर्ष से कम आयु के बच्चो को ले जाने से बचे साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करें. इस दौरान उपायुक्त ने पूजा-त्योहार के दौरान दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी अपील की है कि पूजा पंडाल के पास किसी भी प्रकार के मेला या दुकान लगाने पर पूरी तरह मनाही है, ऐसे में आप सभी दुकानदारों से अपील होगा की पंडाल के आस पास दुकान लगाने से बचे. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन कोविड के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन कर अच्छे एवं शांति पूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न कराने हेतु प्रयासरत है, ऐसे में जिलेवासियो से अपील होगा कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कर जिला प्रशासन का सहयोग करें. उपायुक्त ने स्पष्ट करते हुए कहा कि पूजा के दौरान अगर किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर नियमों का उलंघन किया जाता है या अशांति फैलाने की प्रयास की जाती है तो जिला प्रशासन ऐसे में सख्त करवाई करेगी. बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने प्रखंडवार किए गए विधि व्यवस्था का समीक्षा की. उन्होंने सभी थाना प्रभारी को सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर विधी व्यवस्था सुदृढ़ करने, ट्रैफिक व्यवस्था, पड़ाल के आस पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं अन्य कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए. श्री प्रकाश ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए एक अच्छे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न करना प्रशासन का मुख्य उदेश्य है. बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकाती चांडिल, डीएसपी हेड क्वार्टर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, उप समाहर्ता समान्य शाखा प्रियंका सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.






