• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-mp-vidyut-mahato-जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने की मुख्य सचिव से मुलाकात, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, एनएच 33, बंद माइंस, पटमदा सिंचाई योजना से लेकर कई सारे मुद्दों पर एक घंटे तक हुई मंत्रणा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को रांची में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात की और अपने लोकसभा क्षेत्र के धालभूमगढ़ के एयरपोर्ट सहित कई मुद्दों पर विस्तृत और लंबी बातचीत की. सांसद श्री महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के संबंध में मुख्य सचिव को पुनः एक बार सारी बातों का स्मरण कराया और कहां-वहां पर मुश्किल से 2500-3000 वृक्ष हैं. जबकि इस संबंध में वन विभाग द्वारा भ्रामक सूचना उन्हें प्रदान की गई है. उन्होंने यह भी कहा की एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि जितना वृक्ष इस एयरपोर्ट पर उपलब्ध है यह अपने आप में आवश्यक है एवं इसके कारण एयरपोर्ट की खूबसूरती काफी बढ़ जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को केंद्र सरकार ने उड़ान स्कीम के तहत चयन किया है. इसी स्कीम के तहत दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत हुई थी आज वहां पर 3 फ्लाइट से बढ़कर रोजाना लगभग 11 फ्लाइट उड़ान भर रही है. उन्होंने यह भी मुख्य सचिव को सूचित किया कि वर्तमान में यहां पर 72 सीट वाली हवाई जहाज उड़ाया जा सकता है. साथ ही वर्तमान धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का क्षेत्रफल रांची से बड़ा है. उन्होंने यह भी बताया कि इतने लंबे कालखंड में कभी भी हाथियों का उस क्षेत्र में आने जाने की बात नहीं सुनी है. उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग के कुछ पदाधिकारियों का मात्र यही काम रह गया है कि वे वरीय पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को दिग्भ्रमित करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारियों को विकास से कोई लेना देना नहीं है वे सिर्फ कागजी कार्रवाई कर विभिन्न प्रकार के विकास योजनाओं में अड़गा लगाते रहते हैं. सांसद श्री महतो ने मुख्य सचिव को स्वयं धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण करने का आग्रह किया और कहा कि वे सर जमीं पर आकर खुद ही सारी चीजों का आकलन करें. सांसद श्री महतो ने पुनः इस बात पर जोर दिया कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का शुरुआत ना केवल कोल्हान बल्कि पूरे झारखंड के लिए विकास का एक नया द्वार खोलेगी. सांसद श्री महतो ने इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव से गोविंदपुर के एलिवेटेड कॉरिडोर की बातचीत की और कहा कि इसका पुनरीक्षित प्राक्कलन बनाकर या काम अभिलंब प्रारंभ किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है.
सांसद श्री महतो ने पटमदा में पाइप के माध्यम से सिंचाई योजना के संबंध में भी चर्चा की और उन्होंने कहा कि वह जल शक्ति मंत्रालय से इस संबंध में प्रस्ताव सरकार को प्रेषित करवा चुके हैं. इस संबंध में राज्य सरकार के द्वारा अनुमोदन किया जाना आवश्यक है. यह एक महात्वाकांक्षी योजना है. इसके अतिरिक्त सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 के संबंध में भी उनसे चर्चा की. सांसद श्री महतो ने एचसीएल के बारे में चर्चा करते हुए मुख्य सचिव को सूचित किया कि 1967 तक सभी माइंस एनएमडीसी के अंतर्गत संचालित हुआ करती थी. बाद में इसके स्वरूप में परिवर्तन हुआ. आज पुनः एक बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉपर का मांग और कीमत दोनों बड़ी है. आज हमें कॉपर का आयात करना पड़ रहा है और इसमें विदेशी मुद्रा का भुगतान करना पड़ रहा है. सांसद श्री महतो ने सुझाव दिया यदि आवश्यक हो तो पुनः इस संबंध में विचार किया जा सकता है कि किस प्रकार एचसीएल के सभी माइंस जिसमें सुरदा, राखा, चापड़ी, केन्दाडीह सहित सभी माइंस संचालित किया जाए, जिससे कि निकट भविष्य में हम कॉपर का निर्यातक बन सके और विदेशी मुद्रा को बचा सकें. यह आत्मनिर्भर भारत के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. सांसद श्री महतो ने पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों के सात महत्वपूर्ण सड़कों की एक सूची मुख्य सचिव को सौंपते हुए कहा कि इनका निर्माण सेंट्रल रोड फंड सीआरएफ के तहत कराया जाए. इस मद में केंद्र सरकार द्वारा पूरी राशि सड़क निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जाती है. इन सभी योजनाओं के संबंध में सांसद श्री महतो ने मुख्य सचिव को यह भी बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो इन मामलों को लेकर वे राज्य के मुख्यमंत्री से भी मिलकर उन्हें सारी बातों से अवगत कराएंगे ताकि विकास की गति कम नहीं हो और जनहित में रोजगार परक योजनाओं को बढ़ावा मिल सके. सांसद श्री महतो ने इस संबंध में मुख्य सचिव को पांच ज्ञापन भी सौंपा. मुख्य सचिव के साथ उनकी वार्ता लगभग 1 घंटे तक चली.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व
खबर

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

October 21, 2026
Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान
खबर

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

October 21, 2026
Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
खबर

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

October 21, 2026
Next Post
saraikela-witch-hunting-सरायकेला में फिर से डायन प्रथा का दंश झेल रहा एक परिवार, डायन बताकर गांववालों ने पत्नी सहित पांच बच्चों के साथ पूरे परिवार को गांव से निकाला, सारे सदस्य थाना पहुंचे

saraikela-witch-hunting-सरायकेला में फिर से डायन प्रथा का दंश झेल रहा एक परिवार, डायन बताकर गांववालों ने पत्नी सहित पांच बच्चों के साथ पूरे परिवार को गांव से निकाला, सारे सदस्य थाना पहुंचे

jamshedpur-border-area-crime-कपाली में 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

jamshedpur-border-area-crime-कपाली में 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

jamshedpur-mgm-hospital-controversey-एमजीएम अस्पताल में बने नए कोविड वार्ड में हुए लगातार 10 धमाके, बीच का रेलिंग टूटकर फर्श पर गिरी-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

Jamshedpur gathering of devotees : साकची गोलचक्कर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद विद्युत वरण महतो ने मां दुर्गा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद, कहा- विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में अग्रसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News